Home छत्तीसगढ़ कड़नाथ मुर्गी पालन से बगीया गौठान की रानी स्व सहायता समूह के...

कड़नाथ मुर्गी पालन से बगीया गौठान की रानी स्व सहायता समूह के लिए अच्छी आमदनी का जरिया खुला

741
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

1 लाख 75 हजार की सहायता राशि भी दिया गया है

 जशपुरनगर 09 मार्च 2021

जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल में निवास करने वाली स्व सहायता समूह की महिलाएॅ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं और अनेक गतिविधियों में शामिल हो रही हैं। इसी कड़ी में कांसाबेल विकास खण्ड के बगीया गौठान में रानी स्व सहायता समूह की महिलाएॅ 12 कड़कनाथ मुर्गी पालन कर रही हैं और आर्थिक आमदनी भी अर्जित कर ही हैं।
    कांसाबेल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल.एन. सिदार के मार्गदर्शन में बगीया गौठान में  स्व सहायता समूह की महिलाएॅ मुर्गी पालन से जुड़ी हुई हैं। इनको छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुदान राशि के रूप में 1 लाख रूपये और छ.ग. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के द्वारा कड़नाथ मुर्गी पालन के लिए रानी स्व सहायता समूहों को 60 हजार रूपये की राशि दी गई हैं सक्रिय राशि के रूप में 15 हजार रूपये दिया गया है। कुल 1 लाख 75 हजार की सहायता राशि की मदद की गई है। इनके द्वारा कड़कनाथ मुर्गी पालन करके उनको अच्छी आमदनी का जरिया खुल गया है। विकास खण्ड परियोजना प्रबंधक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान श्री कमलेश कुमार श्रीवास ने बताया कि बिहान से जुड़ी महिलओं को छ.ग. शासन की योजनाओं से लाभांवित भी किया जा रहा है। उन्हें बटन मशरूम उत्पादन और पोल निर्माण के कार्य से भी जोड़ा  गया है।