Home छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग द्वारा जशपुर विकासखंड के ग्राम पतराटोली में छायाचित्र प्रदर्शनी सह...

जनसंपर्क विभाग द्वारा जशपुर विकासखंड के ग्राम पतराटोली में छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया गया

311
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

 जशपुरनगर 09 मार्च 2021

छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आमजनों तक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से समय-समय पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आज जशपुर विकास खण्ड के ग्राम पतराटोली़ के हाट बाजार में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाया गया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित  पत्रिका जनमन, युवा जोश, संबल सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने आज फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छ.ग. शासन की जनकल्याणकारी योजनओं का जानकारी भी ली।
    फोटो प्रदर्शनी देखने आये महुवाटोली के मधुसुदन, लोखण्डी के भीम पाण्डेय, गलौण्डा के किरण, बड़ाकरोंजा के कामिला, बिरसमनी, शांति, टेकूल के शंकर राम, ग्राम घुलमुल के प्रदीप, हर्राडीपा के राम भगत और पतराटोली के सुभम मिश्रा ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया और शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी ली।