Home छत्तीसगढ़ च्वाईस सेंटरों में बनाया जा रहा है निःशुल्क आयुष्मान कार्ड

च्वाईस सेंटरों में बनाया जा रहा है निःशुल्क आयुष्मान कार्ड

113
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

जगदलपुर 09 मार्च 2021

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और डॉ़ खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहितों को लाभ देने के उद्देष्य स केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकार के द्वारा आयुष्मान अभियान का क्रियान्वयन 1 मार्च से 31 मार्च तक किया जा रहा है। शासन के निर्देषानुसार जिले के च्वाईस सेंटरांे में समस्त राषन कार्ड धारी परिवार को निःषुल्क आयुष्मान कार्ड बनाकर दिया जाएगा जिसमें प्राथमिकता एवं अंत्योदय वाले राषन कार्ड धारी परिवारांे को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये एवं अन्य राषन कार्ड धारी परिवारों को 50 हजार तक की चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी जो कि राज्य के किसी भी पंजीकृत निजी एवं शासकीय चिकित्सालय में प्रदान की जाती है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि अधिक से अधिक परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के उदे्ष्य से षासन द्वारा आपके द्वार आयुष्मान अभियान का शुभारंभ किया गया है, जिसमें जिले के समस्त च्वाईस सेंटरांे मंे हितग्राहियांे को निःषुल्क आयुष्मान का कार्ड बनाकर दिया जाएगा। आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु नागरिकांे को परिवार पहचान हेतु राषन कार्ड एवं व्यक्तिगत पहचान हेतु आधारकार्ड एवं मोबाईल नम्बर सहित च्वाईस सेंटरो मंे जाना होगा। च्वाइस सेंटर के द्वारा हितग्राहियों को उनकी पात्रता के आधार पर आयुष्मान कार्ड निःषुल्क बनाया जायेगा। अभियान के दैारान च्वाईस सेंटरों पर सर्वप्रथम हितग्राहियों को कागज में आयुष्मान कार्ड प्रदान किया जाएगा कुछ दिनों उपरांत च्वाईस सेंटर के केंद्रीय कार्यालय से इन हितग्राहियों के प्लास्टिक कार्ड संबंधित च्वाईस सेंटर को प्रेषित किए जाएगें। च्वाईस सेंटर द्वारा प्लास्टिक कार्ड प्राप्त होने की सूचना हितग्राहियों को दी जाएगी। हितग्राही च्वाईस सेंटर से ही पुनः बायोमेटिक अथेंटीकेसन उपरांत पीव्हीसी आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकंेगे। आपके द्वार आयुष्मान अभियान के सफल क्रियान्वय के लिए जिला कलेक्टर द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी, आयुक्त नगर पालिका निगम समस्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी का पत्र जारी किया गया है। जिसमें ग्राम, वार्ड स्तर पर माइकिंग, मुनादी कराने एवं अभियान हेतु स्थानीय कार्यकर्ताओ ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सहायक ए़एनएम, बहुददेषीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानीन के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने हेतु आदेषित किया गया है।