Home क्राइम पुरानी बस्ती एवं टिकरापारा क्षेत्र में लूट करने वाले 05 आरोपी एवं...

पुरानी बस्ती एवं टिकरापारा क्षेत्र में लूट करने वाले 05 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित आधा दर्जन पुलिस गिरफ्त में

3
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

01. विवरण – प्रार्थी द्वारा थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 04.09.2026 को प्रातः महामाई फैंसी स्टोर्स के पास दो अज्ञात लड़के मोटरसाइकिल से उतरकर उसके पास आए तथा उसका रास्ता रोककर डराते धमकाते हुये उसकी फूलपेंट की जेब में रखें 2,000/- रूपये नगद को लूट कर मोटरसाइकिल में बैठकर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 468/26 धारा 309(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

02. विवरण -* दिनांक 04.09.26 को प्रातः थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत मठपारा स्थित दुर्गा चौक पास अज्ञात 06 आरोपियों द्वारा प्रार्थी को चाकू से डरा धमकाकर उसका मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 1900/- रूपये को लूट कर फरार हो गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 865/26 धारा 310(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री रॉबिन्सन गुरिया द्वारा अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दोनों घटनाओं के प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों के हुलिए, घटनाओं में प्रयुक्त दोपहिया वाहनों एवं वारदात के तरीके के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की गई।

पुलिस टीम द्वारा दोनों घटनास्थलों एवं आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। घटनाओं के तरीके एवं आरोपियों की कार्यप्रणाली के आधार पर पूर्व में लूट की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। साथ ही तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

इसी दौरान पुलिस टीम को घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी गजेन्द्र यादव उर्फ गोल्डी, डिगेन्द्र ध्रुव उर्फ बब्बू, रितेश विश्वास, भवम साहू, सुभेद कुमार हुमने उर्फ सुमेन एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक सहित कुल 06 लोगों को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र की लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। वहीं पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा इसी प्रकार की वारदात के तरीके से थाना टिकरापारा क्षेत्र में भी लूट की घटना को अंजाम देना बताया गया है। दोनों घटनाओं के संबंध में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा अन्य लूट एवं आपराधिक घटनाओं में उनकी संलिप्तता के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

सभी 06 आरोपियों/अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त *एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एल एच 5812 तथा बिना नंबर केटीएम वाहन जुमला कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये* जप्त कर कार्यवाही किया गया।

आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड

आरोपी गजेन्द्र यादव उर्फ गोल्डी पूर्व में थाना कोतवाली से हत्या के प्रयास के प्रकरण में जेल जा चुका है। वहीं आरोपी डिगेन्द्र ध्रुव उर्फ बब्बू भी थाना टिकरापारा के प्रकरण में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी*

01. गजेन्द्र यादव उर्फ गोल्ड़ी पिता संतोष यादव उम्र 21 साल निवासी यादव मोहल्ला नूतन स्कुल के पास टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर।

02. डिगेन्द्र ध्रुव उर्फ बब्बू पिता लोमस सिंग ध्रुव उम्र 19 साल निवासी साहू मोहल्ला दाउ किराना स्टोर्स के पास टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर।

03. रितेश विश्वास पिता संजीव विश्वास उम्र 32 साल निवासी नंदी चौक साहू गली टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर।

04. भवम साहू पिता ललित साहू उम्र 21 साल निवासी साहू मोहल्ला हनुमान मंदिर के पास टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर।

05. सुभेद कुमार हुमने उर्फ सुमेन पिता मोहन लाल हुमने उम्र 19 साल निवासी नंदी चौक साहू मोहल्ला थाना टिकरापारा रायपुर।

06. विधि के साथ संघर्षरत एक बालक।*