Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के एक और गांव में किडनी की बीमारी -मौत का सिलसिला

छत्तीसगढ़ के एक और गांव में किडनी की बीमारी -मौत का सिलसिला

591
2
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर .छत्तीसगढ़ का एक और गांव किडनी की बीमारी  की चपेट में आ गया है जहां कई  मौतें होने की जानकारी मिल रही है .छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुपेबेड़ा के बाद अब गोहेकेला में किडनी की बीमारी से बड़े पैमाने पर मौत होने का मामला सामने आया है. इस गांव में मौत का सिलसिला सालभर से जारी है. दर्जनों मरीज अभी भी किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं.

सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से अब तक 56 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक करीब 200 लोग अभी भी किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं. अब किडनी की बीमारी का ऐसा ही मामला सुपेबेड़ा से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गोहेकेला गांव में सामने आया है.

गोहेकेला गांव के लोगों के अनुसार  यहां पिछले एक साल में किडनी की बीमारी से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कुछ लोग अभी भी किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here