Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ के ताला गांव में ताले में बंद है रुद्र शिव की...

छत्तीसगढ के ताला गांव में ताले में बंद है रुद्र शिव की अद्भुत प्रतिमा

786
2
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ के छत्तीसगढ के ताला गांव में ताले में बंद है रुद्र शिव की अद्भुत प्रतिमा।यह गांव बिलासपुर से 30 कि मी दूर है जहां टीलों के उत्खनन से 5वीं शताब्दी के दो मंदिर मिले हैं.देवरानी .जेठानी।
देवरानी मंदिर के उत्खनन में 87-88 में शिव की एक विशाल प्रतिमा मिली जिसे रुद्र शिव का नाम दिया गया है।यह प्रतिमा 9 फीट लम्बी तथा 4 फीट चौडी शिलाखंड पर बनी हुवी है।इसका वजन 5-6 टन के बीच है।इसका अलंकरण 12 राशियों और 9 ग्रहों के साथ हुआ है।
प्रतिमा में11अंग विभिन्न जलचर थलचर प्राणियों के हैं। सिर पर नाग की पगड़ी है। भौंह पर छिपकली मूंछों पर मछली तो ठुड्डी पर केकड़े अंकित हैं।कंधे मगरमच्छ के मुंह से तथा हाथों की ऊंगलियां सर्प की मुखाकृति लिये हुवे है। प्रतिमा में मुख्य सिर के अलावा वक्षस्थल पर दो पेट पर एक जांघ पर दो तथा घुटने पर दो सिर अंकित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here