Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में आज कोरोना से कुछ राहत, राज्य में मिले 9717 नए...

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना से कुछ राहत, राज्य में मिले 9717 नए मामले…

352
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना से कुछ राहत, राज्य में मिले 9717 नए मामले…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप आज फिर कुछ नरम पड़ गया। संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी लॉक डाउन के महीना भर बाद राहत का पैगाम मिलने लगा है। राज्य में आज कुल 97 17 नए मामले सामने आए। जबकि 199 मरीजों की मौत हो गई। आज 459 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किये गए। वर्तमान में सक्रिय मामले 121836 हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में आज मिले नए संक्रमित मरीजों की जिलावार स्थिति इस प्रकार है – दुर्ग 229, राजनांदगांव 277, बालोद 225, बेमेतरा 88, कबीरधाम 324, रायपुर 509, धमतरी 252, बलौदा बाजार 410,, महासमुंद 270, गरियाबंद 121, बिलासपुर 566, रायगढ़ 847, कोरबा 507, जांजगीर चांपा 534, मुंगेली 563, गौरेला पेंड्रा मरवाही 284,, सरगुजा 406, कोरिया 743, सूरजपुर 677, बलरामपुर 511, जशपुर 462, बस्तर 228, कोंडागांव 200, दंतेवाड़ा 85, सुकमा 50, कांकेर 257, नारायणपुर 41, बीजापुर 49, अन्य राज्य 02।