Home विदेश हमास ने इजराइल पर दागे सैकड़ों रॉकेट, भारतीय महिला समेत 28 लोगों...

हमास ने इजराइल पर दागे सैकड़ों रॉकेट, भारतीय महिला समेत 28 लोगों की मौत, 152 अन्य घायल

392
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

स्थित अल-अक्सा मस्जिद में फिलिस्तीनियों और इजरायली सुरक्षा बलों के बीच सोमवार को झड़प ने अब हिंसक रूप ले लिया है. उस एक घटना के बाद फिर फिलिस्तीन और इजरायल के बीच आर-पार की जंग देखने को मिल रही है. दोनों तरफ से रॉकेट दागे जा रहे हैं और कई लोग अपनी जान गवा रहे हैं. अब खबर आई है कि हमास के रॉकेट हमले में एक भारतीय महिला की मौत हो गई है. महिला का नाम सौम्या संतोष बताया गया है जो पिछले सात साल से इजरायल में रह रही थीं. हमास के रॉकेट हमले में भारतीय महिला की मौतइजरायल के विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि हमास ने रिहायशी इलाके में करीब 130 रॉकेट दागे हैं और यरुशलम में भारी हिंसा फैलाई. ऐसे ही एक हमले में भारतीय महिला सौम्या संतोष की भी मौत हो गई. भारत में इजरायल के राजदूत डॉ रॉन मलका की तरफ से ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी गई है और उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. ट्वीट में लिखा गया है कि इजरायल की तरफ से मैं सौम्या संतोष के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. वे हमास के आंतकी हमले में मारी गईं. ये जान हमारा दिल रो रहा है कि एक 9 साल के बच्चे ने इस क्रूर आतंकी हमले में अपनी मां को खो दिया है. बताया गया है कि जिस समय ये हमला हुआ सौम्या, एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला संग घर पर थीं. वो उस महिला की केयरटेकर थीं और लंबे टाइम से ध्यान रख रही थीं. लेकिन हमास के रॉकेट हमले में उनका घर भी नहीं बच पाया और सौम्या की जान चली गई. कहा जा रहा है कि 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला इस हमले में बच गई हैं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट करवाया गया है.

सकते में डालने वाला वीडियो वायरलइस घटना का एक वीडियो इजरायली डिफेंस फोर्स की तरफ से भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें कई सारे रॉकेट आसमान में दिखाई पड़ रहे हैं. जिस तरह का माहौल बनता दिख रहा है, उस वजह से पूरी दुनिया सकते में आ गई है और एक युद्ध की आशंका सताने लगी है.जानकारी आ रही है कि हमास के इस हमले के बाद इजरायल कोई बड़ी कार्रवाई कर सकता है. सेना की तरफ 5 हजार सैनिकों को गाजा बॉर्डर पर तैनात करने की तैयारी है. वहीं हवाई हमले के जरिए ही मुंहतोड़ जवाब देने पर विचार किया जा रहा है.इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया दे दी गई है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि हमास ने तमाम सीमाओं को पार कर दिया है और अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उनके उसी बयान के बाद गाजा पट्टी पर इजरायल की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया था. हमले में कई लोगों ने अपनी जान गवा दी थी और कई घायल भी बताए गए. इजरायल की सेना ने दावा किया था कि उन्होंने उस हमले के जरिए कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था. किस मुद्दे पर छिड़ा है विवाद?अब वैसे तो इससे पहले भी फिलिस्तीन और इजरायल के बीच कई संघर्ष हुए हैं, लेकिन जितना खूनी खेल इस बार खेला जा रहा है, ये कई सालों से नहीं देखा गया. इसी वजह से अब पूरी दुनिया मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और इसी उम्मीद में बैठी है कि शांति स्थापित हो जाएगी. अभी के लिए तो दोनों फिलिस्तीन और इजरायल की तरफ से हमले जारी हैं और कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ रही है. जानकारी के लिए बता दें कि यरुशलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद में फिलिस्तीनियों और इजरायली सुरक्षा बलों के बीच सोमवार को झड़प हुई थी. इसमें फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों के पथराव के जवाब में इजरायली सुरक्षा बलों ने रबर बुलेट का इस्तेमाल किया जिसमें दर्जनों प्रदर्शनकारी घायल हो गए.