Home खेल युजवेंद्र चहल के माता पिता कोरोना की चपेट में

युजवेंद्र चहल के माता पिता कोरोना की चपेट में

482
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कोरोना की लहर एक-एककर सभी को अपनी चपेट में ले रही है। ना जाने कितने लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है। इसी बीच भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के माता-पिता भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। चहल की पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।धनश्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट शेयर करते हुए कहा, ‘युजवेंद्र के पिता एडवोकेट केके चहल को गंभीर लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उनकी मां का होम क्वारंटाइन में ही इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में खराब स्थिति देखने के बाद सभी से आग्रह करती हूं कि सुरक्षित रहें। पिछले दो महीनों में मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी मुश्किल समय रहा है।’