Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का माह जुलाई में दौरा...

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना: राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का माह जुलाई में दौरा कार्यक्रम निर्धारित

102
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

रायपुर, 09 जुलाई 2021प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कार्यों की गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का माह जुलाई का दौरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक इस महीने विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे और निर्माण कार्य में गुणवत्ता परीक्षण करेंगे।कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री सुधीर कुमार शाह (मोबाइल नम्बर 9419133637) महासमुन्द एवं रायपुर में सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। श्री ईन्दु भूषण कुशवंशी (मोबाइल नम्बर 9431440363) कवर्धा एवं राजनांदगांव, श्री दिलीप कुमार (मोबाइल नम्बर 9918857356) जांजगीर एवं बलौदाबाजार, श्री सुभाष चन्द्रा (मोबाइल नम्बर 9935482795) बालोद एवं धमतरी, श्री आलोक बिसनोई (मोबाइल नम्बर 9415224925) कोण्डागांव एवं बस्तर और ज्योति भूषण श्रीवास्तव (मोबाइल नम्बर 9450362291) सुकमा एवं बीजापुर जिले में सड़कों की गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे।