Home छत्तीसगढ़ युवक ने टंगिया से काटा सर और लेकर घूमता रहा है………...

युवक ने टंगिया से काटा सर और लेकर घूमता रहा है……… जाने कहां का है मामला

564
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

-गरियाबंद- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने अपने पड़ोसी बुजुर्ग का पहले टंगिया से सिर धड़ से अलग कर दिया, फिर उसे लेकर सड़कों पर घूमता रहा. इतना सब होने के बाद तमाशबीन बने लोग उसका VIDEO बनाते रहे. हालांकि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है. लोग दहशत में है. मामला छुरा थाना क्षेत्र के घोंटपानी का है.

युवक क्यों बना हत्यारा ?

मिली जानकारी के अनुसार घोंटपानी निवासी 35 वर्षीय माधव गोंड और मृतक 65 वर्षीय करन सिंह कुंजाम के बीच विवाद था. यह विवाद सिर्फ इस बात को लेकर था कि खेत में पड़ोसी का सुअर घुस जा रहा था. माधव ने करन को कई बार समझाइस दी. बावजूद इसके सुअर उसके खेत में घुस रहे थे. जिसके बाद तैश में आकर युवक ने टगिया से बुजुर्ग का सिर धड़ से अलग कर दिया.

कटे सिर को लेकर सड़कों पर घूमता रहा हत्यारा

इतना ही नहीं आरोपी युवक बुजुर्ग के सिर को हाथ में लेकर खुलेआम सड़कों पर घूम रहा था. उसे रास्ते में आने-जाने वाले लोग देख रहे थे. कुछ लोग उसका वीडियो बना रहे थे. जिसमें आरोपी हंसता हुआ दिखाई दे रहा है. उसके चेहते में जरा सा भी सिकन नहीं है. हत्यारा बनने के बाद भी निडर होकर सड़क पर निकल गया. घटना की जानकारी छुरा पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे के आस-पास की है. दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद माधव ने करन का टंगिया से गला काट दिया