Home मध्यप्रदेश MP में पंचायत चुनाव का ऐलान: नामांकन 13 दिसंबर 2021 से चालू

MP में पंचायत चुनाव का ऐलान: नामांकन 13 दिसंबर 2021 से चालू

203
0
MP में पंचायत चुनाव का ऐलान: नामांकन 13 दिसंबर 2021 से चालू
mp-panchayat-election
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 04 दिसम्बर |(Panchayt chunav) मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव तीन चरणों में शुरू होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने शनिवार शाम 4 बजे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। प्रथम चरण 6 जनवरी 2022, को दूसरा चरण 28 जनवरी और तीसरा चरण में 16 फरवरी 2022 को मतदान किया जाएगा। तारीखों की घोषणा होते ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है, जो चुनाव परिणाम आने तक रहेगी। यह आचार संहिता ग्रामीण क्षेत्रों में लागू रहेगी। पहले चरण में 9 जिलों तथा दूसरे चरण में 7 जिलों और तीसरे चरण में 36 जिलों में चुनाव कराए जाएंगे। 13 दिसंबर से नामांकन पत्र मिलने लगेंगे। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा।