Home छत्तीसगढ़ सरगुजा आईजी ने सिलफिली धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

सरगुजा आईजी ने सिलफिली धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

249
0
So far 16.23 lakh metric tonnes of paddy has been procured in the state
dhaan kharidi
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
  • धान उठाव निर्धारित समय में करने के दिए निर्देश

सूरजपुर,8 दिसंबर | Dhan Kharidi सरगुजा आईजी अजय यादव ने सूरजपुर जिले के सिलफिली धान खरीदी केंद्र के व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने किए गए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

किसान पंजीयन से लेकर टोकन व्यवस्था, किसान रकबा, पंजीकृत किसानों की संख्या, वर्तमान तक कितने किसान धान की बिक्री कर चुके हैं तथा प्राथमिकता के आधार पर खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा।

उन्होंने धान बिक्री करने आए किसानों के धान (Dhan Kharidi) को  तौल मापी यंत्र एवं धान को आद्रता मापी यंत्र से परीक्षण किया। तौल एवं आद्रता सही पाया गया। और धान का उठाव सही समय में करने के निर्देश दिए।

वे उपस्थित किसानों से समस्याओं के संबंध में भी बातचीत की तथा किसानों के समस्या एवं जरूरतों को निराकरण करने निर्देशित किया।उन्होंने किसानों के ऋण पुस्तिका का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, एसडीएम रवि सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेस सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सरगुजा आईजी यादव ने धान खरीदी (Dhan Kharidi) केंद्र के तौल मापी यंत्र, आद्रता मापी यंत्र, बरदाना व्यवस्था ,हमाल व्यवस्था, टोकन व्यवस्था, डेनेज एवं स्टैकिंग व्यवस्था, तिरपाल, पानी एवं बिजली व्यवस्था, कंप्यूटर, जनरेटर सहित अन्य व्यवस्थाओं से अवगत हुए एवं सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। तथा धान उठाव की जानकारी ली।