Home छत्तीसगढ़ घु सीमांत कृषकों को शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक...

घु सीमांत कृषकों को शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक दिलाएं-शाकंभरी अध्यक्ष

176
0
Give maximum benefits of government schemes to small marginal farmers - Shakambhari President
Samikchha Baithak
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सूरजपुर,7 दिसंबर | Samikchha Baithak : छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) अध्यक्ष रामकुमार पटेल एवं  सदस्य पवन पटेल , दुखवा पटेल, हरि पटेल के द्वारा सूरजपुर के जिला पंचायत सभाकक्ष में उद्यानिकी विभाग में विभागीय एवं गैर विभागीय मद से संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गई।

समीक्षा बैठक में शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष ने शासन के मंशा अनुसार लघु सीमांत कृषको के हित में कार्य करने एवं विभागीय योजनाओं के लाभ दिलाने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
 

समीक्षा बैठक (Samikchha Baithak) में  सहायक संचालक उद्यान ज्योत्सना मिश्रा, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी अरुणा कुजुर, सुखदेव राम भगत, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी रिमझिम ताम्रकार, अनुप्रिया बड़ा, शिवनाथ भगत, जागेश्वर राठिया, श्वेता पांडे, मंगरू राम खैरवार सहित समस्त फील्ड एवं कार्यालय स्टाफ मौजूद थे।

अध्यक्ष पटेल ने (Samikchha Baithak) उद्यान विभाग में संचालित समस्त योजनाओं का बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने शासन के मंशाअनुसार विभाग द्वारा संचालित शासन की समस्त योजना का क्रियान्वयन तथा लघु एवं सीमान्त कृषकों को प्राथमिकता से लाभान्वित करने हेतु निर्देश दिये ।

उन्होंने योजनाओं को महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से उद्यानिकी खेती को बढ़ावा देना सुनिश्चित कर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

तो वंही पटेल ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन द्वारा कृषक हितैशी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा कृषकों तक पहुँचाने के निर्देश दिये। जिससे हर किसान शासन की योजनाओं का लाभ ले सके.