Home छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक 16.23 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी

राज्य में अब तक 16.23 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी

220
0
So far 16.23 lakh metric tonnes of paddy has been procured in the state
dhaan kharidi
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर, 11 दिसम्बर | Dhaan kharidi : राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के बीते 10 दिनों में आज शाम साढ़े छह बजे तक 4 लाख 74 हजार 381 किसानों से समर्थन मूल्य पर 16 लाख 22 हजार 650 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है।

जो राज्य सरकार द्वारा अनुमानित (Dhaan kharidi) खरीदी लक्ष्य का 15.45 प्रतिशत है। किसानों से 2477 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है।

खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 2770 करोड़ 06 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक को भुगतान के लिए जारी किया गया है।

धान खरीदी के 10वें दिन भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में पहले पायदान पर है। राजनांदगांव जिले में 1,66,817 मीटरिक टन (Dhaan kharidi) धान की खरीदी हो चुकी है। बेमेतरा जिला धान खरीदी के मामले में आज राज्य में दूसरे क्रम पर है।

बेमेतरा जिला में 1,25,913 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। अब तक की धान खरीदी में बलौदाबाजार जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है। बलौदाबाजार जिला में 1,22,657 मीटिरिक टन धान की खरीदी हुई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर धान खरीदी के साथ-साथ धान उठाव एवं कस्टम मिलिंग का कार्य भी निरंतर हो रहा है।

पंजीकृत 1979 मिलों के द्वारा धान उर्पाजन केन्द्रों से एक लाख 67 हजार 539 मीटरिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।

धान उठाव एवं कस्टम मिलिंग के लिए 3 लाख 90 हजार 188 मीटरिक टन का डीओ जारी किया गया है।