Home छत्तीसगढ़ जल जीवन मिशन : नल जल योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए...

जल जीवन मिशन : नल जल योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण

498
0
Jal Jeevan Mission: Skill development training for better implementation of Nal Jal Yojana
Jal jiwan mission
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कांकेर, 11 दिसम्बर | Jal jiwan mission : राज्य के ग्रामीण अंचल में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित नल जल योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में कांकेर जिले में (Jal jiwan mission) जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामों में संचालित नल जल योजना के संचालन हेतु पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, हेल्पर के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत कांकेर ब्लॉक के पहले बैच के छः ग्रामों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद पंचायत कांकेर में संपन्न हुआ।जिसमें धनेलीकन्हार, गोविंदपुर, कोकपुर, तालाखुर्रा, बागोडार और सिदेसर के प्रतिभागी उपस्थित हुए।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम कांकेर डॉ. कल्पना ध्रुव ने की। जल जीवन मिशन कांकेर जिला नोडल अधिकारी नवीन साहू के द्वारा जल जीवन मिशन के मुख्य अवयव के बारे में जानकारी दी।

तत्पश्चात मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार सिन्हा के द्वारा विस्तृत रूप से सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक रूप से संबंधित विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

मास्टर ट्रेनर के अतिरिक्त देवीदास निमजे और एक एनजीओ के स्टेट कोऑर्डिनेटर ने प्रतिभागियों को (Jal jiwan mission ) जल जीवन मिशन के महत्व को एक्टिविटी के माध्यम से बताया।

प्रशिक्षण के पश्चात प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रमाण पत्र जनपद पंचायत कांकेर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी कुमार यादव के द्वारा वितरित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ जगदीश प्रसाद, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर जल जीवन मिशन कांकेर के उप अभियंता नरहरपुर, आईएसए निशा वामन, डब्लूक्यू एमआईएस ज्योति शांडिल्य, ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी ब्लीडिंग कुमार सिंह तोप्पा, आईईसी छत्रपाल साहू, टेक्निकल कोऑर्डिनेटर अनिमेश तिवारी उपस्थित थे।