Home छत्तीसगढ़ युवा शक्ति ही देश की दशा और दिशा निर्धारित करती है- अध्यक्ष...

युवा शक्ति ही देश की दशा और दिशा निर्धारित करती है- अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड

540
0
Youth power determines the condition and direction of the country - Chairman Shakambhari Board
Youa Shakti
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
  • तीन दिवसीय युवा महोत्सव संपन्न
  • विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों मिला पुरस्कार

जांजगीर-चांपा, 15 दिसंबर, | Chairman Shakambhari Board : छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राम कुमार पटेल के मुख्य आतिथ्य में आज तीन दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का समापन समारोह उत्साह पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 

पटेल ने प्रतिभागियों  को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश की दिशा और दशा निर्धारित करती है।(Chairman Shakambhari Board) उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पुनः स्थापित करने के लिए विकासखंड, जिला और राज्य स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयोजनों से स्थानीय (Chairman Shakambhari Board) कलाकारों और खेल प्रतिभाओं को राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ  राजगीत से हुआ। समारोह में प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

पटेल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तरोत्तर प्रगति कर रही है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण काल में भी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया गया।

विशेष कर युवाओं को आत्म निर्भर बनाने और उनके विकास के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्ष राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के जीवन को हमेशा स्मरण में रखना चाहिए। वर्तमान समय में भी उनके विचार प्रासंगिक हैं।

स्वामी विवेकानंद ने विपरीत परिस्थितियों में भी पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया था। उनके जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।

जिला पंचायत अध्यक्ष यनीता चंद्रा, राज्य माटी कला बोर्ड की सदस्य पुनीता प्रजापति, नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष भगवानदास गढेवाल, रवि पांडे, देवेश सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

जिला पंचायत सीईओ एवं समारोह के नोडल अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। खेल अधिकारी प्रमोद सिंह बघेल ने आभार प्रदर्शन और व्याख्याता दीपक यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, नगर पालिका परिषद के सभापति रामविलास राठौर, अर्जुन सिंह क्षत्रीय, विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी, प्रतिभागी व प्रभारी शिक्षक उपस्थित थे।