Home छत्तीसगढ़ अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण जनवरी के प्रथम सप्ताह से,आवेदन आमंत्रित

अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण जनवरी के प्रथम सप्ताह से,आवेदन आमंत्रित

571
0
Agarbatti manufacturing training from the first week of January, applications invited
Agarbatti Nirman
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

धमतरी, 19 दिसम्बर | Agarbatti Nirman : बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के द्वारा जनवरी-2022 के प्रथम सप्ताह से अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

संस्था की निदेशक ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में (Agarbatti Nirman) अगरबत्ती निर्माण की सामग्री एवं उनके मिश्रण, अगरबत्ती तैयार करने की मशीन से संबंधित तकनीकी जानकारी सहित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अलावा (Agarbatti Nirman) अगरबत्ती को सुखाने, संग्रहित करने सहित अन्य प्रकार की आवश्यक जानकारी प्रशिक्षण के दौरान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण लेने की इच्छुक महिलाएं जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच है, वे ऑनलाइन आवेदन www.rsetidhamtari.org कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय सुविधायुक्त होगा।

इसके अलावा इच्छुक आवेदक को बीपीएल राशन कार्ड की छायाप्रति, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट आकार के चार फोटो के साथ कलेक्टोरेट परिसर के कम्पोजिट बिल्डिंग के समीप स्थित कार्यालय बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार विकास संस्थान में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।