Home स्वास्थ्य पीली सरसों के फायदेमंद उपाय

पीली सरसों के फायदेमंद उपाय

201
0
Benefits of yellow mustard
Pili sarson ke fhayde
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर,19 दिसम्बर | Peeli Sarson Ke Upay पीली सरसों सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं वास्तु के अनुसार भी पीली सरसों (Peeli Sarson Ke Upay) काफी फायदेमंद होती है.

पीली सरसों के कुछ उपायों के करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही घर में धन की बरकत भी होती है. ऐसे में आज हम आपको पीली सरसों के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं पीली सरसों के गुण

पॉजीटिव एनर्जी- पीली सरसों को सबसे पहले पूजा स्थल पर छिड़कें और उसके बाद पूरे घर में छिड़कें इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है. इसके साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत भी बनी रहती है.

पैसों की कमी दूर होती है- (Peeli Sarson Ke Upay) हर गुरुवार को गंगाजल से पीली सरसों को शुद्ध करें. फिर सरसों के कुछ दानों को कपूर के साथ पीले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें.

नजरदोष दूर करे – वास्तु के मुताबिक, पीली सरसों के कुछ दाने घर के सभी कमरों में छिड़क दें. इससे घर पर लगी नजर दूर होगी और सुख-समृद्धि का वास होगा.

पैसों की किल्लत दूर होती है –धन की देवी लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए पीली सरसों के कुछ दाने और 1 कपूर को चांदी या स्टील की कटोरी में जलाने से पैसों की किल्लत दूर होती है.