Home छत्तीसगढ़ रबी बीज, उर्वरक और औषधियों की जांच जारी

रबी बीज, उर्वरक और औषधियों की जांच जारी

340
0
Rabi seeds, fertilizers and drugs investigation continues
Aaushdhiyon ki janch
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 19 दिसम्बर | Aaushadhiyon ki janch : कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन में किसानों को प्रदाय किए जा रहे बीज, उर्वरक एवं पौध संरक्षण औषधि की गुणवत्ता की जांच का अभियान सभी जिलों में शुरू कर दिया गया है।

कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने इलाकों में लगातार बीज, खाद और औषधियों के सेम्पल ले रहे हैं, जिसकी (Aaushadhiyon ki janch) जांच गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला में की जा रही है।

रबी सीजन 2021 में अब तक बीज के 39 नमूने तथा रसायनिक उर्वरक के 12 नमूने अमानक पाए गए हैं, जिनके लाट के विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के साथ ही संबंधित फर्मों को कृषि विभाग द्वारा नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी सीजन 2021 में बीज के अब तक 744 नमूने लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजे गए हैं। विभाग को प्राप्त 664 सैम्पलों की जांच में से 39 सैम्पल अमानक पाए गए हैं, 80 सेम्पल की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।

इसी तरह रसायनिक उर्वरकों की गुणवत्ता की जांच-पड़ताल के लिए कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा 314 नमूने विभिन्न संस्थानों से लिए गए हैं, जिसमें से 268 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 256 नमूने मानक स्तर के तथा 12 अमानक पाए गए हैं।

42 नमूनों की (Aaushadhiyon ki janch) जांच रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है। अमानक बीज एवं खाद के लाट के विक्रय को विभाग द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के साथ संबंधित संस्थाओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।