Home दुर्ग जनसंपर्क विभाग की जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी देखने बड़ी संख्या में पहुंचे...

जनसंपर्क विभाग की जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी देखने बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक

480
0
Citizens arrived in large numbers to see the district level photo exhibition of Public Relations Department
photo Pradarshani
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
  • योजनाओं के संबंध में प्रकाशित पुस्तिका का नि:शुल्क किया जा रहा वितरण
  • जनमन पत्रिका प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष उपयोगी
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं महतारी दुलार योजना की प्रशंसा की
  • शासन की योजनाओं को जनसंपर्क विभाग के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंचाना बेहतरीन कार्य

राजनांदगांव, 19 दिसम्बर | photo pradarshni : शासन के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्टोरेट में आयोजित जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी को देखने आज जनसामान्य बड़ी संख्या में पहुंचे।

अंबागढ़ चौकी के ग्राम मुरेठीटोला से आई शीला कुरेटी अपनी बिटिया अनन्या को (photo pradarshni) फोटो प्रदर्शनी दिखाने लेकर आई थी। उन्होंने शासन के स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना एवं महतारी दुलार योजना की बहुत प्रशंसा की।

विनय साहू ने कहा कि जनसम्पर्क विभाग में अनेक योजनाएंं महतारी दुलार योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना, छत्तीसगढ़ मॉडल, बिजली बिल हाफ योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी मिली।

शासन के जनहितकारी कार्य आम जनता के लिए है, जो बेहतर साबित हो रहे है। शासन की योजनाएं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से शहरी क्षेत्रों से गांव तक पहुंच रही है। महिला हेल्थ कोच एवं नेशनल एथलीट भारती साहू ने कहा कि शासन की सभी योजनाएं एक साथ एक स्थान पर प्राप्त हो रही है।

साथ ही योजनाओं के संबंध में प्रकाशित पुस्तिका का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। जिसके माध्यम से योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त हो रही है। शासन की योजनाओं का जनसंपर्क विभाग के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंचाना बेहतरीन कार्य है।

कुशाल नेताम ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की योजनाओं को बेहतरीन ढंग से लाया गया। धनवंतरी, रोका-छेका, जल जीवन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी मिली। ग्राम गठुला निवासी करण साहू ने बताया कि उन्होंने स्नातक परीक्षा पास कर ली है और अब प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनमन पुस्तिका प्रतियोगिता परीक्षा के समसामयिक सामान्य ज्ञान के लिए (photo pradarshni) बहुत उपयोगी है। उन्होने बताया कि वन रक्षक की परीक्षा में शासन की योजना के संबंध में 5 प्रश्न पूछे गए थे। इसलिए जनसंपर्क विभाग द्वारा दी जा रही पुस्तकें, ब्रोसर, पाम्पलेट परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है।

ग्राम भवरमरा निवासी उमेश साहू ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने का अच्छा माध्यम है। प्रदर्शनी में लोक सेवा संचालक कुमार साहू, भूषण साहू सहित नागरिकों ने योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।