Home दुर्ग कलेक्टर ने मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण

1174
0
Collector inspected the polling station
matdan kendra
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
  • मतदान व्यवस्था का लिया जायजा

राजनांदगांव, 20 दिसम्बर | Matdan kendra nirichan : कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज नगरीय निकाय आम एवं उप निर्वाचन के तहत नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 तुलसीपुर पार्षद चुनाव के लिए चल रहे मतदान का जायजा लेने ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव मतदान केन्द्र पहुंचे।

उन्होंने मतदान केन्द्र में पहुंचकर (Matdan kendra nirichan) मतदान व्यवस्था का अवलोकन किया। ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव परिसर में 5 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। कलेक्टर सिन्हा ने सभी केन्द्रों का बारी-बारी से निरीक्षण किया।

उन्होंने मतदान केन्द्रों में (Matdan kendra nirichan) मतदाता दलों के कर्मचारियों से चर्चा कर मतदान की स्थिति, मतदान कर चुके मतदाताओं की संख्या और मतदान प्रतिशत के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, एसडीएम राजनांदगांव अरूण कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।