Home दुर्ग चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को जल्द 01 करोड़ और वापस मिलेंगे

चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को जल्द 01 करोड़ और वापस मिलेंगे

449
0
Investors of chit fund companies will get back 01 crore soon
chit fund company
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
  • राजनांदगांव जिले में अब तक 11 करोड़ 22 लाख लौटाए जा चुके हैं
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर चिटफंड कंपनियों पर लगातार की जा रही है कार्रवाई

राजनांदगांव, 23 दिसम्बर | CM Bhupesh Baghel : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राजनांदगांव जिले में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए निवेशकों को निवेश की राशि लौटाई जा रही है।

इसी क्रम में कुछ और कंपनियों पर हुई कार्यवाही से प्राप्त 01 करोड़ रुपये निवेशकों को शीघ्र  लौटाए जाएंगे। अब तक कुल 11 करोड़ 22 लाख रुपये की राशि जिले को निवेशकों को वापस दिलाई जा चुकी है।

राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा (CM Bhupesh Baghel) चिटफंड कंपनियों पर की जा रही कार्रवाईयों के परिणामस्वरूप अब तक 16 हजार 942 निवेशकों को रकम वापसी के माध्यम से राहत दिलाई जा चुकी है।

डोंगरगांव विकासखंड में याल्स्को रियल स्टेट एण्ड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड की ग्राम मटिया स्थित सम्पत्ति की नीलामी से प्राप्त राशि तथा अनमोल इंडिया एग्रो हर्बल फार्मिंग एवं डेयरी केयर लिमिटेड द्वारा जमा कराई गई राशि में से कुल 1 करोड़ रूपये का भुगतान जल्द ही निवेशकों को किया जाएगा।

चिटफंड कंपनी (CM Bhupesh Baghel) शुभ साई इंडिया लिमिटेड की डोंगरगढ़ तहसील के ग्राम घोटिया में भी 10 एकड़ जमीन कुर्क की गई है। जिले में अभियान चलाकर लगातार चिटफण्ड कंपनियों के  सम्पत्तियों की कुर्क़ी,नीलामी तथा रक़म वापसी की कार्यवाही की जा रही है ।