Home छत्तीसगढ़ रायपुर : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल बाल गायक सहदेव दिरदो...

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल बाल गायक सहदेव दिरदो को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

286
0
रायपुर : मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल बाल गायक सहदेव दिरदो को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
sahadev dirdo
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मंत्री कवासी लखमा ने दूरभाष पर जाना सहदेव का हाल 

रायपुर, 29 दिसम्बर 2021 | Sadak durdhathna मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम सुकमा के शबरी नगर में सड़क हादसे में घायल सुकमा के बाल गायक सहदेव दिरदो को त्वरित रूप से बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर विनीत नंदनवार को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सहदेव दिरदो के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 
सोशल मीडिया पर बचपन का प्यार गाने से पूरे देश में बेहद पापुलर हुए सहदेव दिरदो के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा दूरभाष के जरिए उनके  स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने चिकित्सकों को सहदेव का बेहतर इलाज करने के निर्देश भी दिए। सहदेव दिरदो के ( Sadak durdhathna ) दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर मिलते ही कलेक्टर विनीत नंदनवार उन्हें देखने जिला अस्पताल पहुंचे।

मुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री के निर्देश के अनुसार सहदेव दिरदो को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर ले जाया जा रहा है। गौरतलब है कि शाम को सुकमा के शबरी नगर में ( Sadak durdhathna ) सड़क दुर्घटना के कारण सहदेव दिरदो के सिर में चोट आयी है।