Home देश रायपुर : कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के...

रायपुर : कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के किशोरों को 3 जनवरी से लगाए जाएंगे टीके

197
0
कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के किशोरों को 3 जनवरी से लगाए जाएंगे टीके
corona bachaw
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

प्रदेश में लगभग 16.39 लाख किशोर-किशोरियों के टीकाकरण की तैयारी पूरी

स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक के लोगों को दी जाएगी तीसरी खुराक

मुख्यमंत्री ने टीकाकरण के इस विशेष अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए

रायपुर, 28 दिसम्बर corona se bachaw कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों को 3 जनवरी से टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए पात्र लाभार्थी एक जनवरी से कोविन एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक के लोगों को 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक (प्रीकॉशन डोज ) दी जाएगी। इस वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें दूसरी खुराक लिए नौ महीने या 39 सप्ताह पूरे हो चुके हैं, उन्हें तीसरी खुराक दी जाएगी।

 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पात्र नागरिकों से कोविन एप में पंजीयन कर तीसरा टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को किशोर-किशोरियों को टीकाकरण सहित गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक लोगों को टीकाकरण हेतु लक्षित समूह को जानकारी देने हेतु इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने विशेष टीकाकरण के इस अभियान हेतु निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों की जानकारी भी प्रचारित-प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं।

 
(corona se bachaw )कोरोना टीकाकरण की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के प्रदेश के अनुमानित 16 लाख 39 हजार किशोरों के टीकाकरण की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इसके लिए सभी जिलों के टीकाकरण अधिकारियों का उन्मुखीकरण किया गया है। इन लाभार्थियों के लिए केवल को-वैक्सीन टीके का ही विकल्प रहेगा।

उन्होंने बताया कि राज्य के करीब 3 लाख 40 हजार स्वास्थ्य कर्मियों, 3 लाख 19 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारी जैसे हार्ट डिसीज़, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन, किडनी डिसीज़, हीमोडायलिसिस, कैंसर, सिकलसेल, एचआईवी एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित 5 लाख 16 हजार , 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 10 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की तीसरी खुराक दी जाएगी।


 प्रदेश में 27 दिसम्बर तक ( corona se bachaw )कोरोना से बचाव के लिए पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर कुल तीन करोड़ छह लाख 26 हजार 018 टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश के एक करोड़ 87 लाख 63 हजार 444 नागरिकों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं एक करोड़ 18 लाख 62 हजार 574 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की 95 प्रतिशत आबादी को पहला टीका और 62 प्रतिशत को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।