Home राजनीति 20 साल पुराने गड़े मुर्दे उखाड़ेगी भाजपा

20 साल पुराने गड़े मुर्दे उखाड़ेगी भाजपा

203
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

नई दिल्ली । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं उतारेगी। भाजपा प्रधानमंत्री के चेहरे और स्थानीय मुद्दों पर ही चुनाव लड़ेगी। भाजपा विधानसभा का चुनाव सामूहिक नेतृत्वऔर हिंदुत्व को आधार बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

मध्यप्रदेश के लिए रणनीति
मध्य प्रदेश मे भाजपा 20 साल पहले के मध्य प्रदेश की स्थिति को बताकर, बीमारू प्रदेश को, विकसित प्रदेश बनाया है। इस आधार पर चुनाव लड़ने मैदान में उतरेगी। इस चुनाव में एक बार फिर बंटाधार, सड़क, पानी,बिजली को भाजपा मुद्दा बनाएगी। इसकी रणनीति भाजपा प्रादेशिक स्तर पर तैयार कर रही है। 19 साल मे भाजपा की उपलब्धियों पर कम, बीमारू राज्य पर ज्यादा फोकस इस चुनाव में होगा।

राजस्थान की रणनीति
राजस्थान के विधानसभा चुनाव में दलितों और पिछड़े वर्ग की दुर्दशा, महिलाओं का उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और वादाखिलाफी को राजस्थान में मुख्य मुद्दा भारतीय जनता पार्टी बनाने जा रही है। राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार को घेरने के लिए तैयारी की जा रही है