Home राजनीति राजस्थान की सियासत पर सत्यपाल मलिक का बयान, वसुंधरा के बिना नहीं...

राजस्थान की सियासत पर सत्यपाल मलिक का बयान, वसुंधरा के बिना नहीं चलेगा भाजपा का काम

214
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

जयपुर। कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राजस्थान में सियासत पर बयान देकर सियासत में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे के बिना भाजपा का काम नहीं चलेगा, फिर भी पार्टी उन्हें आगे नहीं लाएगी। कांग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की लड़ाई पर सत्यपाल मलिक ने कहा कि ये दोनों नेताओं की पर्सनल लड़ाई है। इस पर बोलना ठीक नहीं है, लेकिन अब दोनों को विवाद निपटाते हुए सुलह कर लेनी चाहिए। सत्यपाल मलिक ने साफ किया कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगे।
राजस्थान में जाट मुख्यमंत्री नहीं बनने के सवाल पर मलिक ने जवाब दिया कि राजस्थान में जाटों के 38 विधायक हैं, लेकिन कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बन पा रहा है। रामनारायण डूडी को भी समर्थन नहीं मिला, ऐसा क्यों हुआ? इस पर मलिक ने कहा कि इस पर जाट लीडरशिप खुद जिम्मेदार है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि रामनिवास मिर्धा चुनाव लड़े तो वो मात्र दो वोट से हारे थे। 4 जाटों ने क्रॉस वोटिंग की थी। ये लोग खुद गड़बड़ करते हैं।