Home मनोरंजन खत्म हुई फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ की शूटिंग, सितंबर में रिलीज होगी कंगना-राघव...

खत्म हुई फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ की शूटिंग, सितंबर में रिलीज होगी कंगना-राघव लॉरेंस की फिल्म

176
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रणौत जल्दी ही दक्षिण भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। पिछले काफी समय से इस फिल्म की चर्चा हो रही है। जहां मेकर्स पहले ही सुपरहिट फिल्म के सीक्वल की रिलीज डेट का एलान कर चुके हैं, वहीं अब ‘चंद्रमुखी 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल, निर्माताओं ने एलान कर दिया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ऐसा करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर टीम की एक तस्वीर भी साझा की है।

कंगना रणौत और राघव लॉरेंस अभिनीत ‘चंद्रमुखी 2’ का निर्माण पूरा हो गया है, निर्माताओं ने इसकी घोषणा की है। यह फिल्म पी वासु निर्देशित साल 2005 में तमिल कॉमेडी हॉरर ‘चंद्रमुखी’ की अगली किस्त है। लाइका प्रोडक्शंस ने बीते दिन अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपडेट साझा किया और शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी। प्रोडक्शन हाउस ने अपने ट्विटर पर हैंडल पर लिखा, ‘और … कट! चंद्रमुखी 2 की शूटिंग आधिकारिक तौर पर खत्म हो गई है। हम आप लोगों को इस फिल्म का बड़े पर्दे पर मजा लेने का इंतजार नहीं सकते।’

पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ‘चंद्रमुखी 2’ को 15 सितंबर को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स फेस्टिवल रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ‘चंद्रमुखी 2’ तमिल क्लासिक फिल्म ‘चंद्रमुखी’ का सीक्वल है जो 2005 में रिलीज हुई थी। रजनीकांत, ज्योतिका, नयनतारा और प्रभु की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म 500 से अधिक दिनों तक सिनेमाघरों में चली और यह एक ब्लॉकबस्टर हिट रही।