Home मध्यप्रदेश बहोरीबंद के बासन में घर में घुसा भालू, रेस्क्यू में जुटी वन...

बहोरीबंद के बासन में घर में घुसा भालू, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

332
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कटनी । बहोरीबंद वन क्षेत्र के बासन गांव में सुबह जंगल से भटक कर भालू एक घर में घुस गया। भालू के घर में घुसते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोगों ने कमरे का दरवाजा बंद करके वन विभाग को सूचना दी। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और कमरे का निरीक्षण करने के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर जबलपुर से टीम बुलाई गई है जो भालू को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

गांव के अंदर भालू के घुसते ही हड़कंप

बहोरीबंद वन परिक्षेत्र बासन गांव में सुबह जंगल से भटक कर एक भालू एक घर की छत में चढ़ गया। गांव वालों की आवाज सुनकर वह नीचे कूदा और नारायण पटेल के घर में भूसे के कमरे घुस गया। गांव के अंदर भालू के घुसते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह से नारायण पटेल के जिस कमरे में भालू घुस गया था, उसका दरवाजा बंद किया गया। साथ ही वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर रेंजर टीम सहित पहुंच गए और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने भालू को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। जिसके बाद जबलपुर से टीम बुलाई गई है। जबलपुर से आई रेस्क्यू टीम भालू को बेहोश करने का प्रयास कर रही है।