Home राजनीति पीएम मोदी के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

पीएम मोदी के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

188
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

चुनावी साल में एक बार फिर मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मामला चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल में यूसीसी लागू करने की दिशा में खुद को संकल्पित बताया था। इसी को लेकर, भाजपा और एआईएमआईएम में एक बार फिर बहस छिड़ गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख सिर्फ कुरान पढ़ते है, संविधान नहीं। अगर उनकी कानूनी डिग्री फर्जी नहीं है, तो सबसे पहले उन्हें यूसीसी को लेकर विधि आयोग को सुझाव देना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता ने एक टीवी डिबेट में भाग लिया था। उन्होंने इस दौरान ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला किया। कहा, जो लोग यूसीसी की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें 14 जुलाई तक आयोग को अपने सुझाव देने चाहिए।

गौरतलब है, अमेरिकी दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वर्तमान में समान नागरिक संहिता के नाम पर लोगों को भड़काने का काम हो रहा है। एक घर में परिवार के एक सदस्य के लिए एक कानून हो, दूसरे सदस्य के लिए दूसरा कानून हो, तो वो घर नहीं चल पाएगा। ऐसे में दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा? उन्होंने आगे कहा था कि संविधान में भी नागरिकों