Home राजनीति भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर एफआईआर दर्ज

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर एफआईआर दर्ज

120
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है। अमित मालवीय पर विवादित ट्वीट करने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस के रमेश बाबू की शिकायत के बाद, मालवीय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट के लिए बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153 ए, 120 बी, 505 (2), 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

कर्नाटक के आई टी मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि भाजपा को देश का कानून, संविधान का पालन करने में दिक्कत है और अगर हम उस कानून का पालन करें तो उनको उससे भी दिक्कत है। भाजपा बताए कि एफआईआर में कौन सा हिस्सा दुर्भावनापूर्ण इरादे से दर्ज हुआ है। उस वीडियो का निर्माता और झूठ फैलाने वाला व्यक्ति कौन है? एफआईआर दर्ज होने में एक हफ्ते का वक्त लगा है। अगर उनको दिक्कत है तो वे कोर्ट जाएं।

कर्नाटक में भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि उन पर एक नहीं बल्कि और एफआईआर दर्ज होनी चाहिए थी क्योंकि वो न केवल सच के साथ खिलवाड़ करते हैं बल्कि उन्होंने लोगों के चरित्र, छवि के साथ खिलवाड़ किया और देश की छवि खराब करने में सबसे ज्यादा योगदान बीजेपी के आईटी सेल का रहा है। मैं तो हैरान हूं कि सरकार ने उन पर अभी तक कोई एफआईआर दर्ज क्यों नहीं किया।