Home मनोरंजन आशिकी 3 का हिस्सा बनना चाहते थे आदित्य रॉय, बीते साल हुई...

आशिकी 3 का हिस्सा बनना चाहते थे आदित्य रॉय, बीते साल हुई फिल्म की घोषणा….

151
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

\
आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज में उनकी जोड़ी एक बार फिर से अनिल कपूर संग नजर आ रही है। पहले सफल सीजन के बाद अब फैंस दूसरे पार्ट को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। लेकिन इस बीच हाल ही में उन्होंने आशिकी 3 को लेकर बातचीत की। आपको बता दें कि ‘आशिकी-2’ से आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के ए लिस्टर्स एक्टर की लिस्ट में शुमार हुए थे। उनकी जोड़ी फिल्म में श्रद्धा कपूर संग नजर आई थी। अब आशिकी 3 से पत्ता साफ होने और कार्तिक आर्यन के फिल्म का पार्ट बनने पर आदित्य रॉय कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

आशिकी 3 का हिस्सा बनना चाहते थे आदित्य रॉय कपूर

हाल ही में एक मीडिया से बातचीत करते हुए जब आदित्य रॉय कपूर से कार्तिक आर्यन के आशिकी 3 में मुख्य अभिनेता होने पर सवाल किया गया, तो एक्टर काफी शॉक्ड हो गए। इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, “कार्तिक और फातिमा, क्या यह सच है? जब मैंने इसके बारे में पहली बार सुना था, तो लोगों ने मुझसे पूछा था कि क्या मैं इसका पार्ट बनना चाहता हूं, तो मैंने कहा कि मेरे किरदार ने दूसरे पार्ट में ज्यादा स्वीमिंग कर ली थी, तो अब तीसरे पार्ट में वापस आने का कोई चांस नहीं है। मैंने सुना था कि आशिकी 3 के लिए एक अच्छी टीम साथ आई है”। आदित्य रॉय कपूर ने ये भी बताया कि वह आशिकी 3 देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने कार्तिक सहित पूरी टीम को बधाई दी।

पिछले साल हुई थी कार्तिक आर्यन की ‘आशिकी 3’ की घोषणा

आपको बता दें कि बीते साल कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘आशिकी-3’ की घोषणा हुई थी। उनके अपोजिट इस फिल्म में सारा अली खान से लेकर दीपिका पादुकोण सहित कई एक्ट्रेसेज के नाम सामने आए थे। लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो फातिमा सना शेख की जोड़ी इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आ सकती है। महेश भट्ट और मोहित सुरी की बाद अब बड़े पर्दे पर रोमांटिक फिल्म के निर्देशन की कमान अनुराग बसु संभालते हुए नजर आएंगे, जो इससे पहले लाइफ-इन अ मेट्रो और लूडो जैसी फिल्में कर चुके हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है, जिसकी बॉक्स ऑफिस कमाई काफी अच्छी है।