Home छत्तीसगढ़ बूथ की ओर बढ़ी कांग्रेस, प्रदेश सह प्रभारी यादव ने किया दौरा,...

बूथ की ओर बढ़ी कांग्रेस, प्रदेश सह प्रभारी यादव ने किया दौरा, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार

120
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बूथ चलो अभियान की शुरुआत की है। पहले दिन डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में एआईसीसी सचिव व प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव की अगुवाई में अभियान का आगाज हुआ। श्री यादव ने जोन] सेक्टर और बूथ प्रभारियों व समिति के सदस्यों से मुलाकात कर सीधी चर्चा की और उनमें नई ऊर्जा का संचार किया।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि-बूथ चलो अभियान के अंतर्गत 29 जून को दुर्ग संभाग के बूथों में कांग्रेस पार्टी के सभी नेता एक ही दिन पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव, मंत्री व विधायकगण सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अलग-अलग बूथ में पहुंचकर के कार्यकर्ताओं से रुबरु हुए। उनसे सरकार की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा कर विधानसभा और लोकसभा में कांग्रेस की जीत का मंत्र दिया गया।
गुरुवार को प्रदेश सह प्रभारी श्री यादव के नेतृत्व में बूथ चलो अभियान की शुरुआत डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में हुई। इस दौरान उनके साथ विधायक व प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के नेता मौजूद रहे। श्री यादव ने खैरबना, टाटेकसा, सीताकोटा, रंगकठेरा, माथलडबरी व मोहड़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसजनों से सीधी बात की और कांग्रेस की राज्य सरकार के कार्यों पर फीडबैक भी लिया।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई, विधायक दलेश्वर साहू, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष रमेश जैन, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रामक्षत्री चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता गुलाब वर्मा, जिपं सदस्य महेन्द्र यादव, महिला नेत्री श्रीमती विभा साहू, जनपद अध्यक्ष डोंगरगांव टिकेश साहू, जनपद अध्यक्ष डोंगरगढ़ भावेश सिंह, मंडी अध्यक्ष डोंगरगांव गणेश साहू, जनपद उपाध्यक्ष सुयश नाहटा, जनपद सदस्य श्रीमती दीपिका साहू, जिला किसान कांग्रेस कोषाध्यक्ष टीकम साहू, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगांव चुम्मन साहू, बिट्टू भाटिया, सुरेश सहारे, महेश सेन, रामदास चंद्रवंशी, मयंक यदु, मुश्ताक खान, कमलदास वैष्णव, हेमंत साहू, जिला किसान कांग्रेस मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम साहू सहित बूथ प्रभारी, पदाधिकारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।