Home देश बुलढाणा बस हादसे में 25 लोगों की मौत

बुलढाणा बस हादसे में 25 लोगों की मौत

88
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात एक भीषण बस हादसा हो गया। नागपुर से पुणे जा रही एक बस में आग लग गई। इस दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। कई लोगों ने जलती बस से किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।इस बस में सवार एक यात्री ने कहा कि वे और कुछ अन्य लोग जलती हुई बस से किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे। शख्स ने बताया कि उसने बस की पिछली खिड़की तोड़ी, जिसके बाद बाहर निकल सका।

बता दें कि यह हादसा बुलढाणा में सिंदखेडराजा के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हुआ। ये बस नागपुर से पुणे जा रही थी, जो शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे डिवाइडर से टकरा गई और हादसे का शिकार हो गई। बस में 33 यात्री सवार थे, जिनमें से 25 की मौत हो गई।मैं विदर्भ ट्रेवल की बस में बैठा था। हमारी गाड़ी समृद्धी पर दुर्घटनाग्रस्त हुई और गाड़ी पलटने के तुरंत गाड़ी में आग लग गई। हम तीन-चार लोग शीशा तोड़कर बाहर आए। हमारे बाहर आते ही गाड़ी में धमाका हो गया।

फायर टीम घटना के 10-15 मिनट बाद आई और आग पर काबू पाया।जीवित बचे व्यक्ति ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि चार से पांच यात्री बस की एक खिड़की तोड़कर भागने में सफल रहे, लेकिन हर कोई ऐसा नहीं कर सकता था।पिंपलखुटा में इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं होती हैं। हमें मदद के लिए बुलाया गया था और जब हम वहां गए, तो हमने भयानक स्थिति देखी। टायर अलग हो गए थे। अंदर लोग खिड़कियां तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। हमने देखा कि लोग जिंदा जल रहे हैं…आग इतनी भीषण थी कि हम कुछ नहीं कर सके। हम रो रहे थे।