Home राजनीति कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का भाजपा पर हमला

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का भाजपा पर हमला

86
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मोदी सरकार चाहती ही नहीं की देश में लोकतंत्र और विपक्ष रहे

नई दिल्ली । कांग्रेस ने पूर्व सांसद राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा को नाटक बताने के लिए केंद्र पर निशाना साधकर कहा कि मोदी सरकार की मानसिकता लोकतांत्रिक नहीं बल्कि तानाशाही है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से जब राहुल गांधी द्वारा मणिपुर में राहत शिविरों का दौरा करने और भाजपा द्वारा इस नाटक बताने के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा, उन्हें ईर्ष्या के साथ बोलने की आदत है। अगर कोई कांग्रेस नेता वहां (मणिपुर) जाता है, तब लोगों की मुश्किलें समझने की कोशिश करें, वे इस मार्मिक क्षण को नाटक कहते हैं।
खरगे ने कहा कि वे पटना में विपक्ष की बैठक को फोटो सेशन कहते हैं। वे लोकतांत्रिक नहीं, बल्कि तानाशाही मानसिकता के हैं क्योंकि वे यह बर्दाश्त नहीं कर सकते कि देश में लोकतंत्र और विपक्ष हो। हर बार उनके प्रवक्ता कहते हैं, कि यह सब नाटक है। खरगे ने कहा, ऐसी बातें बोलना उन्हें शोभा नहीं देता और मैं बीजेपी के इसतरह के बयानों की निंदा करता हूं। खड़गे ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब उनके नेता और मंत्री घर-घर जाकर लोगों से मिल सकते हैं, तब विपक्षी नेता क्यों नहीं।
उन्होंने ऐसा माहौल बनाया कि वे राहुल गांधी को सड़क मार्ग से जाने की अनुमति देने से इनकार कर रहे थे, क्योंकि वह रास्ते में गांवों की वास्तविकता और स्थिति को जान सकते थे। वहां की स्थिति को देखने के लिए सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने बीजेपी पर हमला कर कहा कि उन्हें चार दिन पहले ही राहुल गांधी के कार्यक्रम की जानकारी थी, वह छिपकर वहां नहीं गए थे। उन्होंने कहा, उन्हें कांग्रेस पर आरोप लगाने की आदत है और मैं इसकी निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा राहुल गांधी के बारे में ऐसी गलत सूचना फैलाते हैं और उन्हें समझना चाहिए कि वह एक वरिष्ठ नेता हैं और इस तरह की सोच अच्छी नहीं है।