Home राजनीति महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे फिर झटका देने की तैयारी में शिंदे गुट

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे फिर झटका देने की तैयारी में शिंदे गुट

98
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुंबई । उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र की सियासत में लगातार झटके लग रहे है, जहां बेटे आदित्य के करीबी राहुल कनाल शिवसेना (यूबीटी) छोड़कर शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने जा रहे हैं। यह जानकारी शिवसेना से मिले सूत्रों ने दी है। इसके मुताबिक कनाल जो कि उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य के काफी करीबी कहे जाते हैं, वे जल्द ही शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। यह पहली बार नहीं है, जब कि कोई उद्धव गुट को छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हो रहा हो। इसके पहले बीते माह में कई नेता उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर शिंदे गुट का दामन थाम चुके हैं। आदित्य के करीबी माने जाने वाले कनाल ने बीते दिनों पहले ही युवासेना की कार्यसमिति से इस्तीफा भी दे दिया था। इसके बाद से ही अटकलें लग रही थीं कि कनाल शिंदे गुट का दामन थाम सकते हैं। इसके पहले एमएलसी मनीषा कायंदे भी उद्धव गुट से नाता तोड़ने के बाद शिंदे गुट में शामिल हो गई थीं। इस लेकर सांसद संजय राउत का बड़ा पलटवार सामने आया था। राउत ने मनीषा को कहा था कि, न जाने किसने उन्हें पार्टी में शामिल कराया, किसने एमएलसी बनाया? मेरा इसतरह के आने-जाने वाले लोगों से ज्यादा रिश्ता नहीं रहता है।