Home प्रशासनिक राहुल की दादी ने लगाया आपातकाल…वे इंग्लैंड जाकर करते हैं प्रजातंत्र की...

राहुल की दादी ने लगाया आपातकाल…वे इंग्लैंड जाकर करते हैं प्रजातंत्र की बात : नड्डा

200
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

खरगोन । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस आलाकमान को निशाने पर लेकर कहा कि जिन राहुल गांधी की दादी ने देश पर आपातकाल थोप दिया, वे इंग्लैंड में जाकर भारत में प्रजातंत्री की बहाली की बात करते हैं। नड्डा ने मध्यप्रदेश के खरगोन में एक जनसभा को संबोधित कर ये बात कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे। इसके पहले नड्डा का यहां एक रोड शो भी आयोजित हुआ।
नडडा ने कहा कि राहुल गांधी की दादी ने देश में आपातकाल लगाया, जिसमें भाजपा की विचारधारा के 75 हजार लोग जेल गए। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संभवत: पढ़े-लिखे कम हैं, जिनकी दादी ने आपातकाल लगाया, वे ही इंग्लैंड में जाकर भारत में प्रजातंत्र की बहाली की बात कर रहे हैं।
नड्डा ने कहा कि पहले भारत के प्रधानमंत्री विदेशों में जाते थे, तब पाकिस्तान, आतंकवाद और इसके चलते रुके विकास की बात होती थी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं, तब उन्हें दूसरे देश राष्ट्रीय सम्मान देते हैं, लेकिन श्री मोदी की इस वैश्विक प्रशंसा से कांग्रेस के पेट में दर्द होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेशों की भाजपा सरकारें‘प्रो-रेस्पोंसिवऔर‘प्रो-एक्टिवहैं, जो जनता की अपनी तरफ से चिंता करती हैं और विपरीत परिस्थितियों में फौरन राहत पहुंचाती हैं।