Home अन्य महाराष्ट्र सियासत पर CM भूपेश बघेल का बयान…

महाराष्ट्र सियासत पर CM भूपेश बघेल का बयान…

64
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर। महाराष्ट्र के सियासत में आज रविवार को अचानक एक बड़ा राजनीतिक फेरबदल हो गया। जिससे हर कोई हैरान रह गया। एनसीपी नेता अजित पवार आज महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से अजित पवार ने बगावत करने के बाद शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। महाराष्ट्र में हुए सियासी हलचल की आंच छ्त्तीसगढ़ में देखने को मिली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस इस पर तंज कसा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महाराष्ट्र में पहले शिवसेना को तोड़ा गया और अब NCP को। पहले डबल इंजन की सरकार थी अब ट्रिपल इंजन हो गई। यह सरकार नहीं ऑटो रिक्शा हो गई है, तीन चक्के वाली। मैंने देखा की शपथ ग्रहण में फडणवीस और पवार दोनों एक तरफ बैठे मुस्कुरा रहे हैं और दूसरी तरफ शिंदे बैठे हैं जिनका चेहरा उतरा हुआ है। आज की घटना आने वाले समय में होने वाले घटनाक्रम का संकेत दे रही है। शरद पवार ने अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं।

अजित पवार के समर्थन में 40 से ज्यादा विधायक

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शिवसेना-भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले राकांपा नेता अजीत पवार के पास 40 से ज्यादा विधायक और छह से ज्यादा एमएलसी का समर्थन प्राप्त है। इन विधायकों का समर्थन पत्र राजभवन को दिया गया है।