Home देश महिला ने ब्लेड से काटा बलात्कारी का प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती

महिला ने ब्लेड से काटा बलात्कारी का प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती

83
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

बांका । बिहार के बांका जिले में एक महिला ने एक बलात्कारी के प्राइवेट पार्ट को ही काट दिया। पीड़िता के ‎‎मुताबिक उसने देर रात घर में घुस कर महिला से बलात्कार किया था। गुस्साई महिला ने उस व्यक्ति के गुप्तांग को ही काट दिया। पीड़िता से ‎मिली जानकारी के मुताबिक उसने उसके साथ तब बलात्कार किया, जब उसका पति बाहर गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कहा कि 20 साल की महिला शुक्रवार रात अपने घर में सो रही थी, तब 27 साल का आरोपी छत की तरफ से उसके घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया। शुरू में महिला ने विरोध किया लेकिन उसे रोकने में असमर्थ होने पर, उसने पास में रखा एक शेविंग ब्लेड उठाया और उसके गुप्तांग पर हमला कर दिया। इससे उसका गप्तांग आंशिक रूप से कट गया। जब वो दर्द से कराह रहा था तो महिला उसके चंगुल से छूट गई और शोर मचाने लगी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग चुका था।
इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि वो बिस्तर पर जाते समय छत का दरवाजा अंदर से बंद करना भूल गई थी। उसी का फायदा आरोपी ने उठाया था। इस घटना के संबन्ध में बांका टाउन के एसएचओ शंभू यादव ने बताया कि आत्मरक्षा में आदमी के गुप्तांगों को आंशिक रूप से काट दिया गया। हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बलात्कार पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।
पिछले महीने भी इसी तरह की एक घटना में एक लड़की ने पटना के एक होटल में छत्तीसगढ़ में तैनात अपने प्रेमी सीआरपीएफ जवान का गुप्तांग काट दिया था। ये घटना तब हुई, जब उसे पता चला कि उसके प्रेमी की शादी किसी दूसरी लड़की के साथ तय हो गई है। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने अपने प्रेमी को किसी बहाने से शहर के एक होटल में बुलाया था। जब लड़के ने ये कहते हुए अपनी शादी रद्द करने से इनकार कर दिया कि उसे परिवार के फैसले का पालन करना होगा। इससे गुस्साई लड़की ने उसका गुप्तांग काट दिया।