Home देश अगले चार दिन मौसम रहेगा साफ, अमरनाथ यात्रा में नहीं आएगी परेशानी 

अगले चार दिन मौसम रहेगा साफ, अमरनाथ यात्रा में नहीं आएगी परेशानी 

150
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

जम्मू । मौसम साफ रहने से अमरनाथ की यात्रा करने वालों को ‎किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अगले चार दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। हालां‎कि इस बा‎‎रिश के मौसम से हर कोई परेशान है लेकिन श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बारिश न होना अच्छी बात है। जानकार बताते हैं ‎कि जब तक मौसम साफ रहता है श्री अमरनाथ यात्रा सुचारु रूप से चल रही होती है, लेकिन बारिश होते ही कई तरह की परेशानियां शुरू हो जाती हैं। खासकर जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन का खतरा बना रहता है और सड़क बंद हो जाने से कई बार सड़क मार्ग बंद करना पड़ता है। जिससे यात्रियों का परा शिड्यूल गड़बड़ा जाता है। अक्सर जो भी श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आता है। अपने पंजीकरण के हिसाब से ही रेलवे टिकट करवा कर निकलता है। लेकिन, एक दिन भी यात्रा स्थगित हो जाते ही उसका पूरा कार्यक्रम गडबड़ा जाता है। 

बता दें ‎कि अभी तक मौसम साफ होने का बाबा के श्रद्धालु पूरा लाभ ले रहे हैं। आज सुबह आधार शिविर जम्मू यात्री भवन से यात्रा का तीसरा जत्था पूरे उत्साह के साथ बाबा के दर्शनों के लिए निकला। शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि 5 जुलाई तक बारिश के आसार नहीं हैं। उसके बाद अगले तीन चार दिनों तक बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। इस दौरान चिलचिलाती धूप और उमस बेहाल करेगी। शनिवार को जम्मू का न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।अधिकतम तापमान 34. 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, उमस 56 प्रतिशत रही।  श्री अमरनाथ यात्रा को जा रहे श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के पंकज शर्मा ने कहा कि वह पांचवीं बार यात्रा के लिए जा रहे है। अक्सर मौसम के कारण ही परेशानी होती है। मौसम साफ रहने से सब ठीक ही रहता है। यह उमस भरी गर्मी भी जवाहर टनल के इस ओर ही परेशान करती है। आगे मौसम बहुत अच्छा रहता है।