Home राजनीति ओपीएस 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा से कर रही चर्चा

ओपीएस 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा से कर रही चर्चा

114
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

चेन्नई । अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) ने भाजपा के राज्य नेतृत्व के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा शुरू कर दी है, जबकि भाजपा की तमिलनाडु इकाई और अन्नाद्रमुक के आधिकारिक गुट के बीच प्रेम व नफरत का रिश्‍ता चल रहा है। ओपीएस खेमे के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि वे 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले राज्य भाजपा नेतृत्व के साथ चर्चा कर रहे हैं। गौरतलब है कि ओपीएस शक्तिशाली थेवर समुदाय के नेता हैं जिनकी दक्षिण तमिलनाडु में मजबूत उपस्थिति है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई और अन्नाद्रमुक नेतृत्व के बीच खुले तौर पर विवाद हो गया है और ओपीएस इस क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। ओपीएस ने ‎पिछले ‎दिनों चेन्नई में अपने गुट के जिला सचिवों की बैठक की और भाजपा के साथ बातचीत करने का फैसला किया है। बैठक में शा‎मिल होने वाले ओपीएस गुट के सूत्रों के मुता‎बिक कैडरों और स्थानीय स्तर के नेताओं के बीच उत्साह का माहौल था, जो भाजपा के साथ सीधा संबंध रखना चाहते थे और अगले लोकसभा चुनाव में कुछ सीटें हासिल करना चाहते थे। गौरतलब है कि ओपीएस और एआईएडीएमके की पूर्व अंतरिम महासचिव वीके शशिकला को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था और दोनों थेवर समुदाय से थे। ओपीएस गुट को उम्मीद है कि समुदाय उन्‍हें अपना समर्थन देगा।