Home छत्तीसगढ़ जिला किसान कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की

जिला किसान कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की

97
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। जिला किसान कांग्रेस ने सभी विधानसभा में विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की है। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल खैरा, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं महासचिव कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के मंशानुरूप कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष पदम कोठारी व किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मदन साहू की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष राम विलास साहू ने उक्त नियुक्ति की है। इसके तहत ग्राम अंजोरा निवासी जनपद सदस्य तुलदास साहू को राजनांदगांव विधानसभा, ग्राम नागतराई निवासी पूर्व जनपद अध्यक्ष गोविंद टंडन को डोंगरगढ़ विधानसभा, ग्राम बिल्हरी निवासी पूर्व जनपद सदस्य होमदत्त वर्मा को डोंगरगांव विधानसभा और कल्लूबंजारी निवासी जयपाल यादव को खुज्जी विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी अध्यक्ष किसानों की मजबूती, योजनाओं के लाभ सहित समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र में कार्य करेंगे।
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि सभी विधानसभा में उक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति संगठन की मजबूती के लिये क्या गया है। सरकार की योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार व उनका सही ढंग से क्रियान्वयन ही हमारा असल उद्देश्य है।