Home देश धीरेंद्र शास्त्री का ग्रेटर नोएडा के जैतपुर के पास सज रहा है...

धीरेंद्र शास्त्री का ग्रेटर नोएडा के जैतपुर के पास सज रहा है दरबार

97
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

नई ‎दिल्ली । बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का ग्रेटर नोएडा के जैतपुर के पास दरबार सज रहा है। 0 जुलाई से 16 जुलाई तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करेंगे और जनता दरबार लगाएंगे। आयोजकों के द्वारा पंडाल को पूरा करने में अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंडाल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 8 जुलाई को आयोजकों के द्वारा पूरा कार्य समाप्त कर लिया जाएगा। पंडित शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य आयोजक शैलेंद्र शर्मा ने बताया करीब 4 लाख स्क्वायर फीट भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। जिसमें लगभग सवा लाख महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद है. रोजाना दो से 3 लाख लोग यहां पर पहुंचेंगे। आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम में देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। मुख्य आयोजक शैलेंद्र शर्मा का कहना है कि यह अब तक का सबसे बड़ा वाटर प्रूफ जर्मन पंडाल लगाया गया है ताकि बारिश के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो सके यह पंडाल करीब 400 मीटर लंबा और 120 मीटर चौड़ा बनाया गया है। पूरा पंडाल में एसी, कूलर, पंखे, लाइट का प्रबंध किया जा रहा है।
मुख्य आयोजक शैलेंद्र शर्मा के मुताबिक 9 जुलाई को कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग सवा लाख महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद है। 10 जुलाई से 16 जुलाई तक कथा का प्रवचन होगा। इस दौरान 12 जुलाई और 14 जुलाई को दिव्य दरबार को सनातन धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। बाबा बागेश्वर धाम के बाबा पंडित सुरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्य आयोजक शैलेंद्र शर्मा ने बताया उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भव्य सिंहासन पंडित धीरेंद्र शास्त्री के लिए बन रहा है। वहीं जम्मू से कालीन मंगाया जा रहा है। बाबा के मंच को सजाने के लिए फूल वृंदावन से आ रहे हैं। आयोजन में शामिल होने के लिए देश के सभी प्रमुख धर्माआचार्य और संतों को निमंत्रण भेजा गया है।