Home छत्तीसगढ़ चुनाव आते ही पीएम को छत्तीसगढ़ की याद आई : चुम्मन साहू

चुनाव आते ही पीएम को छत्तीसगढ़ की याद आई : चुम्मन साहू

116
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने कहा कि चुनाव के करीब आते ही प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की याद आ गई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जुमलेबाजी पर नहीं बल्कि, भूपेश सरकार के विकास पर भरोसा करती है। जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ जनता की याद विधानसभा चुनाव के ठीक पहले आने की मंशा को आम जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि वास्तव में प्रधानमंत्री आम जनता का हित चाहते हैं तो पूरे देश में महंगाई जो चरम पर है, उसे कम करें। चुम्मन साहू ने कहा कि देश में 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने का ऐलान किया था, लेकिन बेरोजगार नौकरी मिलने की आस लिए दर-दर भटक रहे हैं। जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने कहा रटा-रटाया ज्ञान बांटना और झूठ बोलना बंद कीजिए मोदी जी पूरा छत्तीसगढ़ जनता है कि हमने गंगाजल की कसम किसानों की कर्ज माफी के लिए खाई थी और दो घंटों के भीतर कर्जमाफी की थी और आपने अपनी सरकार में कभी 2100 रुपए क्विंटल और बोनस का वादा कभी पूरा नहीं किया।