Home छत्तीसगढ़ सावन के आठों सोमवार को निकलेगी बाबा महाकाल श्री चंद्रमौलेश्वर जी की...

सावन के आठों सोमवार को निकलेगी बाबा महाकाल श्री चंद्रमौलेश्वर जी की पालकी

154
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

राजनांदगांव। सावन के पावन महीने में संस्कारधानी के शिव भक्तों द्वारा बाबा महाकाल की सावन पालकी यात्रा बड़े धूमधाम से निकाली जाएगी। आयोजन के संयोजक पवन डागा एवं संरक्षक नीलू शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस वर्ष सावन में कुल 8 सोमवार पड़ रहे हैं, जिसमें प्रत्येक सोमवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बाबा श्री महाकाल जी की पालकी यात्रा प्रभु श्री चंद्रमौलेश्वर जी के स्वरूप में पूरी गरिमा एवं भव्यता के साथ निकाली जाएगी। शिव भक्तों द्वारा इस पालकी यात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत सत्कार भी किया जाएगा। आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं महाकाल भक्त लगातार इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रभु महाकाल जी की दिव्य पालकी यात्रा का प्रस्तावित कार्यक्रम इस प्रकार हैं। पहली सावन पालकी 10 जुलाई सोमवार को दोपहर 3 बजे से नंदई हाट बाजार से गंज चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग, कालीमाई मंदिर, अग्रसेन चौक, सुरजन गली, कामठी लाइन, भारत माता चौक, मानव मंदिर चौक, गांधी चौक से बांसपाईपारा तक निकाली जाएगी। दूसरी पालकी यात्रा 17 जुलाई दोपहर 3 बजे कालीमाई मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक, रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक, गंज लाइन, लखोली, जनता कॉलोनी, दुर्गा चौक लखोली तक निकाली जाएगी। तीसरी पालकी यात्रा 24 जुलाई दोपहर 3 बजे ममता नगर से तुलसीपुर, लेबर कॉलोनी, संगम चौक तक निकाली जाएगी। चौथी सावन पालकी यात्रा दिनांक 31 जुलाई को दोपहर 3 बजे बसंतपुर, महामाया चौक से महेश नगर, भदोरिया चौक से होते हुए लालबाग तक निकाली जाएगी। पंचम यात्रा 7 अगस्त दोपहर 12 बजे से सिंगदई, हल्दीए, भोडिया, सिंघोला, माता मंदिर सिंघोला तक निकाली जाएगी। षष्टम यात्रा 14 अगस्त दोपहर 3 बजे से लक्ष्मी मंदिर से प्रारंभ होकर हमालपारा, गुड़ाखू लाइन, जूनी हटरी, मानव मंदिर चौक, गांधी चौक, बाल गोविंद चौक, सदर बाजार, भारत माता चौक, भरकापारा होते हुए इंदिरा सरोवर तक निकलेगी। सप्तम यात्रा 21 अगस्त दोपहर 2 बजे शिवनगर से प्रारंभ होकर शांति नगर, चिखली, स्टेशन पारा, गौरीनगर तक निकाली जाएगी। 28 अगस्त दोपहर 2 बजे से अष्टम पालकी यात्रा मां शीतला मंदिर जमातपारा से मानव मंदिर चौक, जयस्तंभ चौक, महावीर चौक, गुड़ाखू लाइन, आजाद चौक, बालाजी मंदिर होकर गंज लाइन में विसर्जित होगी।
बाबा की पालकी यात्रा के दौरान विशेष रूप से आमंत्रित विभिन्न सुप्रसिद्ध भजन गायक खिलेश यादव, सुनील सिहोरे, हार्दिक व्यास एवं अभी कौशिक अपने सुमधुर गीत-संगीत भजन के माध्यम से पालकी यात्रा के आयोजन को भक्तिमय, गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण बनाएंगे। बाबा श्री महाकाल पालकी यात्रा आयोजन समिति के पवन डागा एवं नीलू शर्मा ने शिव भक्तों से आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। इस प्रेस कांफ्रेंस में नगर के गणमान्य नागरिकगण निखिल द्विवेदी, रूपेश दुबे, कमल सोनी एवं शाहिद भाई भी मंच पर उपस्थित रहे।