Home देश सड़ी फसल देखकर किसान की हार्ट अटैक से मौत

सड़ी फसल देखकर किसान की हार्ट अटैक से मौत

162
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव एलाऊ निवासी किसान रामवीर सिंह चौहान कृषि करते थे।इस वर्ष उन्होंने मूंगफली की फसल बोई थी। फसल काफी अच्छी होने की उम्मीद थी, लेकिन बीते कई दिनों से लगातार और रुक रुक कर हो रही वर्षा के पानी में फसल डूब कर बर्बाद हो गई। पानी भरे होने से मूंगफली खेत मे ही सड़ने लगी है।शुक्रवार देर शाम वह फसल देखने खेत पर गए थे। मूंगफली के पौधों को उखाड़ कर देखा। सड़ती फसल देखकर उन्हें अचानक चक्कर आया और वहीं गिर गए। खेतों पर मौजूद अन्य किसानों ने उन्हें देखा तो स्वजन को सूचना दी।

स्वजन रामवीर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से सैफई रैफर कर दिया गया। सैफई पहुंचने से पहले ही रास्ते में रामवीर की मौत हो गई। मौत होने के बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए।परिजनों ने थाना एलाऊ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजबाया है। थानाध्यक्ष एलाऊ आदित्य कुमार खोखर ने बताया कि एलाऊ निवासी 45 वर्षीय रामवीर चौहान की खेत पर चक्कर खाकर गिरने से मृत्यु होने की सूचना स्वजन द्वारा दी गई है। मृत्यु का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है।