Home मनोरंजन ‘जरा हटके जरा बचके’ को साइन करने से पहले विक्की के मन...

‘जरा हटके जरा बचके’ को साइन करने से पहले विक्की के मन में थे कई संदेह…

109
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। विक्की के अभिनय की भी काफी तारीफ हुई। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म साइन करने से पहले विक्की को कई तरह के संदेह थे। उन्होंने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है।

फिल्म साइन करने से पहले आए थे ऐसे विचार
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान विक्की कौशल ने यह स्वीकार किया है कि फिल्म साइन करने से पहले उन्हें काफी तरह के संदेह थे। उन्हें लग रहा था कि इस फिल्म में न एक्शन है न ही उस तरह के विजुअल्स हैं तो क्या दर्शक इसे देखने के लिए थिएटर्स में आएंगे! हालांकि, जब उन्होंने खचाखच भरे घरों और लोगों से जुड़े इस फिल्म के विषय को देखा तो यह उन्हें अच्छा लगा।

दर्शकों के प्रति जताया आभार
विक्की कौशल का कहना है कि वह इसके लिए शुक्रगुजार हैं कि दर्शकों को उनकी फिल्म पसंद आई और वे उसे देखने के लिए आए। दर्शकों का प्यार उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा विक्की का यह भी कहना है कि अब दर्शक बजट, स्टारकास्ट और अन्य मानकों में भेदभाव नहीं करते हैं। यही वजह है कि लोग ‘जरा हटके जरा बचके’ को देखने पहुंचे।

इस फिल्म में नजर आएंगे विक्की
बता दें कि लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ में ऐसे कपल की कहानी दिखाई गई है, जो प्रेम विवाह करना चाहते हैं। घर में पर्याप्त स्पेस न मिलने की वजह से वे अपना अलग घर खरीदने का फैसला लेते हैं और इसके लिए सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना में एप्लाई करते हैं। यह फैमिली ड्रामा फिल्म है और रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 86.19 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। विक्की के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह ‘सैम बहादुर’ में नजर आएंगे।