Home मनोरंजन राखी सावंत ने दूल्हे की चाहत में खुद के साथ सरेआम की...

राखी सावंत ने दूल्हे की चाहत में खुद के साथ सरेआम की ऐसी हरकत..

99
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत को मोस्ट एंटरटेनर स्टार के रूप में देखा जाता है। वह हमेशा ही अपने अजीबो-गरीब हरकतों के चलते खूब सुर्खियां बटोरती हैं। राखी कब क्या कर जाएं ये किसी को पता नहीं। इसी बीच राखी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी हरकत से फैंस को हैरान करती दिख रही हैं। इस वीडियो में रोखी ने जो किया वो आपकी सोच से भी परे है।

दूल्हे की चाहत में राखी ने खुद के साथ की ऐसी हरकत
राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राखी बारिश में भीगती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह अपने जिम के बाहर स्पॉट हुई हैं। इस दौरान उन्होंने मजेंटा कलर के जिम आउटफिट पहना हुआ है और बारिश में भीग रही हैं। उन्होंने बारिश में भीगते हुए अपने सिर पर एक के बाद एक 5 फोड़े हैं। अंडे फोड़ते हुए वह लगातार कहती हुई नजर आईं, ‘दूल्हा मिल जा… दूल्हा मिल जा…. अच्छा वाला दूल्हा मिल जा… बाबा पकड़ो मेरा दूल्हा कहां है’। राखी की इस हरकत पर वहां मौजूद हर कोई हैरान था। हालांकि, पैपराजी ने उनके जमकर मजे लिए। वह सभी हंसते दिखाई दिए।

इस हरकत की वजह से हो रही हैं ट्रोल
राखी का ये वीडियो चर्चा में बना हुआ हैं। इस वीडियो पर फैंस के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर ज्यादातर लोग उन्हें ट्रोल करते दिख रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘वह इस तरह के वीडियो से सिर्फ सस्ती वाहवाही लूटकर सुर्खियों में बनी रहना चाहती हैं।’ एक ने कहा, ‘आ ऐसी हरकतें आखिर क्यों करती हैं।’ एक लिखता है, ‘इस ने फेमस होने के लिए खुद को ही बर्बाद कर लिया है।’ ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।