Home व्यापार Twitter-Threads विवाद पर अमूल का कार्टून सोशल मीडिया पर हुआ वायरल….

Twitter-Threads विवाद पर अमूल का कार्टून सोशल मीडिया पर हुआ वायरल….

86
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

सोशल मीडिया कंपनी मेटा की ओर से नया ऐप थ्रेड लॉन्च किए जाने के बाद से बवाल मचा हुआ है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क कह रहे है कि ये ऐप उनके सोशल मीडिया ऐप ही नकल करके बना गया है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर दोनों कारोबारियों के बीच जंग छिड़ी हुई है, जिस पर ढेरों मीम बन रहे हैं। वहीं, भारत की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी अमूल ही वर्तमान मुद्दों पर ऐड जारी करती रहती है। इस मुद्दे पर अमूल की ओर से एक कार्टून शेयर किया गया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Twitter-Threads विवाद पर अमूल ने शेयर किया कार्टून

Twitter-Threads विवाद पर अमूल की ओर से जारी किए गए ग्राफिक में मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क के सांकेतिक ग्राफिक को एक बॉक्सिंग रिंग में दिखाया हुआ है, जिसमें वे दोनों बॉक्सिंग ग्लव्स पहने हुए हैं। साथ ही इसमें लिखा हुआ “Elon-e-Jung!”। इस ग्राफिक के निचले लिखा हुआ है “Amul – The Mark of taste”। ये पूरा ग्राफिक ब्लू में दर्शाया गया है, जिसमें ट्विटर के लोगो में दिखने वाली चिड़िया भी है।

क्या है मस्क और जुकरबर्ग के बीच का विवाद

जुकरबर्ग की कंपनी मेटा की ओर से थ्रेड ऐप को हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसे ट्विटर के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। मस्क ने आरोप लगाया है कि जुकरबर्ग ने उन कर्मचारियों को नौकरी देने के बाद थ्रेड ऐप लॉन्च किया है, जिन्हें उनकी कंपनी ने पिछले साल छंटनी के दौरान निकाला था। मस्क का कहना है कि इनमें से कुछ कर्मचारियों के पास अभी भी ट्विटर के ट्रेड सीक्रेट और गोपनीय जानकारी है। इस कारण मस्क और जुकरबर्ग के बीच विवाद छिड़ा हुआ है।