Home व्यापार फाइनेंसियल टेक्नोलॉजी कंपनी एंट ग्रुप पर 98.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना….

फाइनेंसियल टेक्नोलॉजी कंपनी एंट ग्रुप पर 98.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना….

129
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

चीनी सरकार की ओर से फाइनेंसियल टेक्नोलॉजी कंपनी एंट ग्रुप पर 98.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगा दिया है। ये जुर्माना एंट और उसकी सब्सिडयरी कंपनियों पर लगाया गया है। साथ कंपनी को अपने क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म Xianghubao को बंद करने का आदेश दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद एंट ग्रुप की ओर से कहा गया कि 2020 से वे लगातार अपने कारोबार में सुधार कर रहे हैं और पूरी गंभीरता और ईमानदारी के साथ सभी नियमों का पालन करेगा।

अन्य कंपनियों पर भी लगा चुका है जुर्माना

चीनी अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि अब वे टेक कंपनियों पर कंट्रोल में छूट देने की तैयारी कर रहे हैं। 2020 में चीन सरकार द्वारा एंट ग्रुप का कार्रवाई शुरु की गई थी, जिसमें इसकी सहयोगी कंपनी अलीबाबा पर 2.8 अरब डॉलर की एंटी ट्रस्ट पेनल्टी लगाई गई है। दीदी, जो कि एक राइड हैंडलिंग ऐप है। उस पर भी 1.2 अरब डॉलर का जुर्माना लग चुका है। एंट दुनिया की सबसे बड़ी फाइनेंसियल टेक कंपनी है। इसकी स्थापना 2014 में हुई थी। चीनी रेगुलेटर की ओर से नवंबर 2020 में एंट के आईपीओ को रोक दिया गया था। यह दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ था, जो कि हांगकांग और शंघाई के बाजारों से करीब 34 अरब डॉलर निवेशकों से जुटाने वाला था।

सरकार की आलोचना पर हुई थी कार्रवाई

एंट ग्रुप के संस्थापक जैक मा ने 2020 में चीनी नियामकों की आलोचना की थी। इसके बाद से उनकी कंपनियों पर लगातार चीन सरकार की ओर से कार्रवाई की जा रही है। इस बयान के बाद जैक मा काफी समय तक गायब रहे थे और इससे पहले भी कई बार चीनी सरकार की आलोचना करने के कारण कारोबारी गायब हुए थे।